ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ सरकार ने किया 3 और नए राज्य अलंकरण पुरस्कार का ऐलान, इनके नाम पर दिए जाएंगे...

Update: 2022-10-05 05:09 GMT

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अहम निर्णय में राज्य अलंकरण श्रेणी में दिए जायेंगे तीन नए पुरस्कार देने की घोषणा की है। राज्य अलंकरण श्रेणी में तीन नए पुरस्कार दिए जाएंगे। ये पुरस्कार लक्ष्मण मस्तुरिया, खुमान साव और माता कौशल्या को समर्पित होंगे। 

इन पुरस्कारों के लिए लोक कला साधक पात्र होंगे औऱ राज्योत्सव के अवसर पर तीनों पुरस्कार दिये जायेंगे। लोकगीत के क्षेत्र में लक्ष्मण मस्तूरिया पुरस्कार, लोक संगीत के क्षेत्र में खुमान साव पुरस्कार,

श्रेष्ठ रामायण (मानस) मंडली को माता कौशल्या सम्मान दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News