ब्रेकिंग न्यूज: CG CM ने श्रमिक सियान योजना का ऐलान किया, बुजुर्ग मजदूरों को दिए जाएंगे एकमुश्त 10 हजार रुपए

मजदूर दिवस पर सीएम भूपेश बघेल ने श्रम के सम्मान में खोला खजाना

Update: 2022-05-01 11:20 GMT

रायपुर, 01 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्रमिक सियान योजना शुरू करने का ऐलान किया। इसके अंतर्गत में सियान मजदूरों को एकमुश्त 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसी तरह ई रिक्शा के लिए महिलाओं को 50 हजार की जगह 1 लाख का अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में अभी तक लाभ लेने के लिए बेटियों की उम्र 18 वर्ष 06 माह निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18 वर्ष से 21 वर्ष किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News