ब्रेकिंग न्यूज... न्यूयार्क के ब्रुकलिन में मेट्रो स्टेशन के अंदर धमाके-गोलीबारी, आतंकी हमले का अंदेशा
Chhattisgarh ACB-EOW Raid
NPG डेस्क, 12 अप्रैल 2022। अमेरिका के न्यूयार्क शहर में मेट्रो स्टेशन के अंदर गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। इसे आतंकी हमले के रूप में देखा जा रहा है। यह घटना न्यूयार्क में अमेरिकी समय के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे घटी है। फिलहाल घटना के संबंध में कोई डिटेल जानकारी नहीं आई है। मेट्रो स्टेशन के बाहर तक लोगों ने गोलीबारी और धमाके की आवाज सुनी गई। इससे अफरातफरी मच गई। हालांकि कोई बहुत बड़ी घटना को सुरक्षा बलों ने रोक लिया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। साथ ही, आम लोगों को वहां से हटा दिया गया है। इसमें 5 लोगों के घायल होने की खबर है। स्टेशन से 13 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। खबर है कि यह घटना कई जगहों पर हुई है। इसके बाद ट्रेन सेवा रोक दी गई है। जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक संदिग्ध व्यक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी का कपड़ा पहनकर पहुंचा था।