ब्रेकिंग न्यूज: सेना की गाड़ी फिसलकर नदी में गिरी, 7 जवान शहीद; कई घायल

Update: 2022-05-27 11:31 GMT

NPG डेस्क, 27 मई 2022। सेना की गाड़ी लद्दाख के तुर्तक सेक्टर में श्योक नदी में गिर गई। इस घटना में 7 जवानों के शहीद होने की खबर है, जबकि कई जवान घायल हो गए हैं।

सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक 26 सैनिकों की एक टुकड़ी सुबह करीब 9 बजे परतापुर हनीफ सब सेक्टर से फॉरवर्ड पोस्ट पर जा रही थी। इस दौरान थोइसे से करीब 25 किलोमीटर दूर पर सेना की गाड़ी फिसलकर श्योक नदी में गिर गई। सैनिकों को तत्काल वहां से निकाला गया और सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर चोटों की वजह से 7 सैनिकों को नहीं बचाया जा सका। वहीं, अन्य सैनिकों को इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल सैनिकों को वायु सेना की मदद से वेस्टर्न कमान हॉस्पिटल भेजने की जानकारी सामने आ रही है।

Tags:    

Similar News