ब्रेकिंग: मंत्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना संक्रमित... खुद को किया क्वारंटीन, लोगों से की ये अपील...
नईदिल्ली 10 जनवरी 2022। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वरिष्ठ बीजेपी नेता ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। रक्षा मंत्री ने बताया कि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और फिलहाल वे घर पर ही क्वारैंटाइन हो गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने और क्वारैंटाइन होने की अपील की।