छुट्टी का आदेश ब्रेकिंगः एनपीजी की खबर पर सरकार का मुहर, सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 नवंबर को राज्योत्सव की छुट्टी का जारी किया आदेश, देखिए आदेश में क्या लिखा है....
रायपुर, 30 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर को राज्योत्सव का अवकाश का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सहमति मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया।
वैसे, छत्तीसगढ़ के सबसे तेज और विश्वसनीय न्यूज वेबसाइट एनपीजी न्यूज ने उच्च पदस्थ विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से कल शाम को राज्योत्सव की छुट्टी की खबर लगा दी थी। बताते हैं, छुट्टी की नोटशीट कल दोपहर मुख्यमंत्री को भेज दी गई थी। मगर उनकी व्यस्तता की वजह से इस पर दस्तखत नहीं हो पाया।