ब्रेकिंग-गुजरात विधानसभा चुनाव: तारीखों का ऐलान, दो चरणों मे डाले जाएंगे वोट, 8 दिसम्बर को आएगा रिजल्ट...पढ़ें पूरी खबर...

Update: 2022-11-03 06:57 GMT

NPG डेस्क। गुजरात मे होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

-पहले चरण की अधिसूचना 5 नवम्बर

-दूसरे चरण की अधिसूचना 10 नवम्बर को जारी की जाएगी।

-1 दिसम्बर और 5 दिसम्बर को मतदान होंगे।

-हिमाचल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के साथ ही गुजरात विधानसभा के चुनाव का परिणाम 8 दिसम्बर को आएगा।

-गुजरात मे 4.9 करोड़ वोटर वोट डालेंगे।

-3.24 लाख लोग पहली बार मतदान करेंगे।

-दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग बूथ होंगे।

-महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग बूथ बनाये जाएंगे।

-एक पोलिंग स्टेशन में एक वोटर

-51782 पोलिंग स्टेशन होंगे।

-142 मॉडल पोलिंग बूथ बनाये गए है।

-9.89 सीनियर सिटीजन मतदाता

-शिकायत करने पर 100 मिनट में जवाब मिकेगा

-सी विजल के जरिये लोग शिकायत कर सकते है

-उम्मीदवार को आपराधिक रिकॉर्ड बताना जरूरी होगा।

-शिकायत करने पर 60 मिनट में होगी कार्रवाई।

-वोटर को उम्मीदवार की पूरी जानकारी दी जाएगी।

चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले गांधीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी की अहम बैठक हुई।

वहीँ, आम आदमी पार्टी कल भी जल्द ही अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान कर सकती है। अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। यहां पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर सकते है। 3 नवंबर की शाम तक गुजरात के लोगों से पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के लिए सुझाव और‌ नाम मांगे गए। कल औपचारिक ऐलान होने की उम्मीद है।

बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।

गुजरात में पिछली बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। 25 अक्टूबर 2017 को चुनाव तारीखों का एलान हुआ। पहले चरण के लिए 14 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को। पहले चरण का चुनाव नौ दिसंबर 2017 और दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को नतीजे आए थे। पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी।

Tags:    

Similar News