12वीं तक निशुल्क शिक्षा ब्रेकिंग: 8वीं की बजाय अब 12वीं तक मुफ्त शिक्षा, पढ़िए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा

Update: 2021-11-14 09:06 GMT

रायपुर, 14 नवंबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शिक्षा समागम में बड़ी घोषणा की। उन्होंने 12वीं तक निशुल्क शिक्षा का ऐलान किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षा 2030 का जो विजन है, उसमें चार काम मुख्य रूप से करेंगे। एक बालवाड़ी, जिसमें तीन से छह वर्ष के बच्चे के लिए प्री स्कूल संचालन प्रारंभ किया जाएगा। दूसरा शिक्षा के अधिकार आठवी तक के है, जिसे अब बढ़ाकर 12वीं तक किया जाएगा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सिलेबस भी स्कूल में प्रारंभ करेंगे। व्यवसायिक शिक्षा पर भी हमारा फोकस रहेगा। उन्होंने कहा, पाठ्य पुस्तक निगम छापेगा प्रतियोगी परीक्षा की मैगजीन स्कूली छात्रों को वितरित किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में नक्सली मारे जाने को लेकर कहा- देखिए लगातार जो बड़े नेता हैं नक्सलियों के या तो गिरफ्तार किए जा रहे हैं या उनकी मृत्यु हो रही है इसमें झारखंड में भी इनके बड़े नेता पकड़े गए दूसरा छत्तीसगढ़ के बॉर्डर में गडचिरोली में जो नक्सली नेता सहित 26 नक्सली की मौतें हुई और बस्तर में भी रमन्ना और जो नक्सली नेता है उसकी मृत्यु से उनके प्रथम पंक्ति के नेता अब निश्चित रूप से नक्सली मूवमेंट अब प्रभावित होगा और बहुत जल्दी नक्सलियों को कंट्रोल करने में हम सफल होंगे।

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ को प्रथम पुरस्कार मिलने पर कहा- स्वच्छता को लेकर छत्तीसगढ़ को फिर इस बार प्रथम पुरस्कार मिला है और हमारे हमारे मंत्रीगण और महापर्व जाएंगे तो यह हमारे जनप्रतिनिधि हमारे अधिकारी और हमारी स्वच्छता जो दीदी लोग हैं जो मेहनत कर रही हैं उसका रिजल्ट है और आम नागरिकों को मैं बधाई देना चाहता हूं स्वच्छता के प्रति जो जागरूकता छत्तीसगढ़ के लोगों ने दिखाई है उसका यह परिणाम है कि राष्ट्रीय स्तर पर हम पुरस्कार ले रहे हैं

Tags:    

Similar News