ब्रेकिंगः राजधानी में बसों की इंट्री बैन, पंडरी बस स्टैंड 15 नवंबर से बंद, बसें अब नए बस टर्मिनल जाएंगी, कलेक्टर सौरभ कुमार का सख्त आदेश
रायपुर, 12 नवंबर 2021। पंडरी बस स्टैंड पर 15 नवंबर से बसों की आवाजाही कंप्लीट बंद हो जाएगी। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कड़ा फैसला लेते हुए 15 नवंबर से शहर के भीतर बसों की इंट्री पर रोक लगा दी है।
कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि 15 नवंबर से बसें शहर में नहीं आएंगी। रिंग रोडों के जरिये वे भाठागांव में निर्मित बस टर्मिनल जाएंगी।
ज्ञातव्य है, जिला प्रशासन की कई दौर की समझाइश के बाद भी बस ऑपरेटर इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे। इसके बाद कलेक्टर ने सख्त रुख अख्तिया किया है।