ब्रेकिंग: DKS अस्पताल का डॉक्टर गिरफ्तार: आरोपी डॉक्टर ने नर्स से की थी छेड़छाड़, घटना के बाद से था फरार...
रायपुर 23 मई 2023। गोलबाजार थाने में दर्ज नर्स से छेड़छाड़ मामले में फरार डॉक्टर विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी डॉक्टर डीकेएस अस्पताल के डायलिसिस विभाग में HOD के पद पर तैनात है।
दरअसल डीकेएस अस्पताल की नर्स ने गोलबाजार थाने में डॉक्टर विकास के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस शिकायत में नर्स ने बताया था कि, जिस समय उसका इंटरव्यू था उस समय से ही डॉक्टर के द्वारा छेड़छाड़ और व्हाट्सएप पर अश्लील बातें करते थे। डॉक्टर की गंदी मंशा जब कामयाब नहीं हुई तो उसने नर्स की सैलरी जो 14 हजार थी उसे कम करके 8 हजार कर दी थी। महिला नर्स ने जब इस बात का विरोध किया तो डॉक्टर उसे नौकरी से निकाल देने की धमकी देते थे। इस बात से दुखी नर्स ने इसकी शिकायत गोलबाजार थाने में दर्ज कराई।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।