ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी झंडा: घर मे लगाया पाकिस्तानी झंडा, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...

Update: 2022-10-25 18:07 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवगठित जिला सारंगढ़-भिलाइगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक विशेष समुदाय के एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान में पाकिस्तानी झंडा लगाया। इसकी जानकारी मिलते ही सारंगढ़-भिलाइगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सरिया की है।

जानकारी के मुताबिक, 25 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति के द्वारा ग्राम सरिया में अपने घर के ऊपर पाकिस्तानी झंडा लगाया है। इस बात की जाकारी मिलते ही सारंगढ़-भिलाइगढ़ जिला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड सहिता की धारा 153-क के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

नीचे भी पढ़ें..

CG मैगी पॉइंट के मालिक की हत्या: दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने डंडे और बत्ते से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार...

रायपुर। मैगी पांइट के मालिक की दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने डंडे और बत्ते से पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार का लिया है। पकड़े गए आरोपियों में सयंम उर्फ कृष्णा मप्र, चिन्मय साहू निवासी उड़ीसा है।

जानकारी के मुताबिक, माना थाना क्षेत्र के टेमरी व्हीआईपी रोड स्थित महाराजा मैगी पॉइंट के संचालक की उसी के दुकान में 25 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने क्राइम एएसपी अभिषेक माहेश्वरी को जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मैगी पॉइंट के संचालक अजय गोस्वामी 45 साल की हत्या उसी के यहां काम करने वाले दो युवकों ने की। इस जानकारी के बाद आरोपियों के कॉल लोकेशन के आधार पर रायपुर भाटागांव स्थित बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दुकान का संचालक अजय गोस्वामी हमेशा परेशान करता था। साथ ही उनसे ओवर काम करा कर कुछ माह से रुपये भी नहीं दे रहा था। आये दिन इस बात को लेकर उनका विवाद होता रहता था। आज भी मंगलवार के दोपहर को इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों ने मिलकर डंडे और बत्ते से पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों भागकर आप के अपने गांव जा रहे थे। फिलहाल दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


Tags:    

Similar News