ब्रेकिंग-3 की मौत: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, सभी की मौत...
ब्रेकिंग-3 की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, सभी की मौत,
रायगढ़ 3 अप्रैल 2022। आज दोपहर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना बरमकेला थाना क्षेत्र के सारंगढ-बरमकेला मार्ग की है।
दरअसल आज सुबह थाना सारंगढ़ ग्राम मल्दा निवासी नीलांबर बरिहा 26 वर्ष, दीनबंधु बरिहा 30 वर्ष और चंद्रसेन चौहान 30 वर्ष एक ही बाइक में सवार होकर बरमकेला से अपने घर मल्दा लौट रहे थे। इस दौरान सारंगढ़-बरमकेला मार्ग के पास कोनी मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर सायकल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद तीनों युवकों को सीएचसी बरमकेला लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।
पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को थाने में लाकर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।