जुआ खेलते बीजेपी युवा मोर्चा का नेता गिरफ्तार, 10 लोग खेल रहे थे जुआ, तभी आ पहुंची पुलिस, 1 लाख नगदी भी जब्त

Update: 2022-01-17 09:36 GMT

रायपुर 17 जनवरी 2022। राजधानी पुलिस ने जुआरियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुये 10 लोगों को गिरफतार किया है। पकड़े गये आरोपियों में एक बीजेपी युवा मोर्चा का एक नेता भी षामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख रूपए भी जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि पंडरी स्थित दुबे काॅलोनी के पास कुछ व्यक्ति ताष खेल रहे है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो 10 आरोपी रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़े गये। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 5 हजार रूपए साथ ही मोबाइल, बाइक और ताश पत्ती भी जब्त किया गया है। पकड़े गये आरोपियों में नवीन वर्मा 28 वर्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष है।

वहीं पुलिस ने शेखर निसाद, अकबर खान, अब्राहम खान, चिंटू निसाद,विवेक पाल, हेमंत वर्मा,ऋषभ कुमार, सलमान अहमद, नूतन निषाद को गिरफ्तार किया गया है।

Tags:    

Similar News