BJP कांग्रेस LIVE मारपीट ब्रेकिंग: पोलिंग बूथ के अंदर जमकर चले लात और घूंसे... बूथ में विधायक और महापौर के घुसने को लेकर भाजपा- कांग्रेस आपस में भिड़े

Update: 2021-12-20 08:52 GMT

बिलासपुर 20 दिसम्बर 2021। वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में विधायक शैलेष पांडेय व महापौर रामशरण यादव में पोलिंग बूथ के अंदर घुसने को लेकर बीजेपी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जम कर भिड़ंत हो गयी। मौके पर एडिशनल एसपी,सीएसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार आज वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर में उपचुनाव हो रहे हैं। कुछ देर पहले विधायक शैलेष पांडेय व महापौर रामशरण यादव निर्वाचन स्थल आये और बूथ अंदर चले गए।

Full View

इसको लेकर पूर्व महापौर किशोर राय व नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी ने विरोध दर्ज करवाया। जिससे नाराज विधायक समर्थक शैलेन्द्र जायसवाल व उनके साथी पूर्व महापौर व विधानी से भिड़ गए। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई और झूमाझटकी की नौबत आ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के द्वारा दोनो पक्षो को बाहर किया गया।

Full View

मतदान केंद्र से बाहर निकल कर एक बार फिर कांग्रेसी नेता समीर अहमद बबला व उनके साथियों ने भाजपाइयो को दौड़ा दिया। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत करवाया और दोनो पक्षो को अलग किया। मौके पर प्रशासनिक अफसर भी पहुँच गए। एसडीएम पुलक भट्टाचार्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पॉलिटिकल लोगो का बूथ में प्रवेश प्रतिबन्धित करने के निर्देश दिए गए है। अब शांति पूर्ण चुनाव संपन्न हो रहे हैं।

Tags:    

Similar News