बड़ा विमान हादसा: पहाड़ी से टकराने के बाद प्लेन हुआ क्रैश, 133 लोग थे सवार...

Update: 2022-03-21 08:43 GMT

नईदिल्ली 21 मार्च 2022. चीन में एक विमान हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि विमान में करीब 133 लोग सवार थे. हादसे में कितने लोग बचे, या कितनों की जान गई फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, चीन का Boeing 737 Kunming से Guangzhou की तरफ जा रहा था. Guangxi क्षेत्र में यह हादसा हुआ था. इसकी वजह से वहां पहाड़ों में भी आग की लपटें दिखाई दी. खबर के मुताबिक, पहाड़ी से टकराने के बाद प्लेन क्रैश हो गया।

Tags:    

Similar News