कर्मचारियों को बड़ी सौगात: डीए में 25% की वृद्धि का ऐलान, इसी महीने से लागू होगा आदेश

Update: 2022-04-02 09:10 GMT

भोपाल, 02 अप्रैल 2022। मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए छठे वेतनमान में देय महंगाई भत्ते की दर में एक मार्च 2022 से 25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। इसका भुगतान अप्रैल 2022 से होगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस वृद्धि से महंगाई भत्ते की दर एक मार्च 2022 से 196 प्रतिशत हो जाएगी। यह वृद्धि छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के लिए लागू होगी।उल्लेखनीय है कि वित्त विभाग के परिपत्र 26 अक्टूबर 2021 द्वारा राज्य शासन के छठे वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों को मार्च 2022 (भुगतान अप्रैल 2022) से 171% की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। शासन द्वारा महंगाई दर में बढ़ोतरी के निर्णय से छठे वेतनमान में महंगाई भत्ता की दर मार्च 2022 से (भुगतान अप्रैल 2022) बढ़कर 196% हो जाएगी। इसका लाभ मध्यप्रदेश के निगम-मंडल के कर्मचारियों को होगा, जहां अभी सातवां वेतनमान लागू नहीं है।

Tags:    

Similar News