Big Breaking... हेल्थ मिनिस्टर को हटाया: एक प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप में मुख्यमंत्री ने हेल्थ मिनिस्टर को कैबिनेट से हटाया

ढाई महीने की सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस के तहत की बड़ी कार्रवाई

Update: 2022-05-24 07:55 GMT

चंडीगढ़, 24 मई 2022। कमीशनखोरी की शिकायत के बाद सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को हटा दिया गया है। सिंगला पर कमीशन लेने के आरोप के बाद यह कार्रवाई की गई है। यही नहीं, सीएम मान ने सिंगला के खिलाफ पुलिस को केस रजिस्टर करने के भी निर्देश दिए हैं। मान सरकार बने अभी ढाई महीने ही हुए हैं और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सीधे मंत्री को ही कैबिनेट से हटाने की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री सिंगला पर एक प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप था। यह मामला सामने आने के बाद सरकार ने तत्काल उन्हें हटा दिया है। बता दें कि सिंगला 10 साल पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वे डेंटल डॉक्टर हैं और सिविल अस्पताल रोड पर डेंटल क्लीनिक चलाते थे। उनकी पत्नी बीएएमएस डॉक्टर हैं, जबकि बेटा एमडी की पढ़ाई कर रहा है। सिंगला ने मानसा के प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को 60 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

Tags:    

Similar News