BIG BREAKING: कोरिया ज़िला परिसीमन के विरोध में राजनैतिक दल एकजुट.. बैठक में बड़ा फ़ैसला.. एक सुर में एलान - "नगरीय निकाय चुनाव नहीं लड़ेंगे.. चुनाव का होगा बहिष्कार"

Update: 2021-11-16 12:50 GMT

बैकुण्ठपुर,16 नवंबर 2021। कोरिया के विभाजन का एलान के बाद पाँचवी अनुसूची और विकासखंड का मसला उठने के बाद राज्य सरकार ने राजपत्र में प्रस्ताव पेश कर दावा आपत्ति माँगी है। पर उस के पहले जबकि दावा आपत्ति पेश हो, कोरिया में सर्व दलीय मंच जिसमें भाजपा कांग्रेस समेत सारे राजनैतिक दल है उन्होंने एक बैठक कर नगरीय निकाय चुनाव के बहिष्कार का एलान कर दिया है।

अब से कुछ देर पहले हुई बैठक जिसमें सभी दलों के लोग मौजूद थे, वहाँ एक मतेन निर्णय लिया गया ह

"जिले के विभाजन में सीमा परिसीमन को लेकर आपत्ति है, कोरिया की जनभावनाओं में प्रस्तावित सीमा को लेकर गहरे तक नाराज़गी है, खड़गंवा ब्लॉक का मसला सुलझना जरुरी है, जनमन इस प्रस्तावित सीमा से असहमत और नाराज़ है, इसलिए जनता के समर्थन में आगामी नगरीय निकाय चुनाव का बहिष्कार करते हैं"

Full View

Tags:    

Similar News