Big Breaking: भारत में ओमिक्रॉन की एंट्री, कर्नाटक के दो मरीज मिले पॉजिटिव

Update: 2021-12-02 11:11 GMT

नई दिल्ली, 2 दिसंबर 2021। कुछ ही दिनों में 25 से ज्यादा देशों में फैल चुका कोरोना के नए वेरिएंट ने अब भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक के दो मरीजों में ओमिक्रॉन होने की पुष्टि भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है। एक दिन पहले बेंगलुरू एयरपोर्ट पर विदेश से आने वालों की जांच हुई थी। जिनमें 66 साल और 46 साल के दो लोगों के ओमिक्रॉन पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने देश के लोगों से कहा है कि इससे घबराने की जरुरत नहीं है, बल्कि सतर्क और सावधान रहने की जरुरत है। साथ ही दोनों संक्रमितों के कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

Similar News