बिग ब्रेकिंग-अपहरण के बाद हत्या: तीन दिन पहले अपहरण किये गए बच्चे का मर्डर, इस वजह के चलते आरोपी ने दिया घटना को अंजाम... पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-04-08 05:02 GMT

रायपुर 8 अप्रैल 2022। राजधानी में चार साल के अपहरण किये गए बच्चे का अपहरणकर्ता ने मर्डर कर दिया है। आरोपी ने मर्डर बच्चे का बेमेतरा में लेजाकर किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरसअल ये तीन दिन पहले उरला थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्चे का अपहरण उसके घर के पास से कर लिया गया था। इस बात की शिकायत बच्चे के परिजनों ने उरला थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने अपहरण का आरोप पड़ोस में रहने वाले पंचराम गेन्द्रे पर लगाया था। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी के लोकेशन के आधार पर आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि, आरोपी ने बच्चे का मर्डर जिस दिन अपहरण किया था उस दिन बेमेतरा में कर दिया है। जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा भी करेगी। हालांकि जानकारी मिली है कि आरोपी बच्चे की माँ से एकतरफा प्रेम करता था, जिस वजह से उसने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। साथ ही जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।


Tags:    

Similar News