Big ब्रेकिंग-चार जवानों की मौत: CRPF जवान ने आधी रात साथियों पर चला दी गोली, 4 की मौत, 3 जख्मी
सुकमा 8 नवम्बर 2021। बीती रात 2 बजे एक जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी है। इस घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक जवान की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई है। इस घटना में अबतक के चार जवानों की मौत और कुछ जवान घायल बताये जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक घटना रविवार की रात दो से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। दरसअल बीती रात जब मारियागुड़ाम लिंगपल्ली बैस कैंप में रितेश रंजन कैम्प में मौजूद था। इस दौरान उसने अपने पास रखे रायफल से कैम्प में मौजूद साथियों पर गोलियां चला दी। इस घटना में धनजी, राजीब मंडल, राजमणि किमार यादव और धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 3 जवान घायल भी हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने NPG से बात करते हुए इस घटना की पुष्टि की है।
बताते हैं, कैम्प में सभी जवान आपस मे हंसी मजाक कर रहे थे। इस दौरान किसी बात पर जवान भड़क गया। आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है।