बिग ब्रेकिंग-विधायकों को सीएम भूपेश का भरोसा....विधायकों को जीताने की जिम्मेदारी मेरी, आपको जीताने मैं जाउंगा आपलोगों के क्षेत्रों में
रायपुर, 13 दिसंबर 2021। मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सिलसिले में यह बैठक हो रही।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायकों को लेकर बड़ा और महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने पार्टी विधायकों को अश्वस्त किया है कि अगले विधासभा चुनाव में उन्हें जीताने की जिम्मेदारी मेरी है...मैं आपको जीताने बस्तर, संरगुजा ही नहीं बल्कि गांव और ब्लॉकों तक का दौरा करूंगा।
मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि वे सदन में मजबूती के साथ अपनी बात रखें और विपक्ष को जवाब दे। छत्तीसगढ़ सरकार तीन साल पूरे करने जा रही है। सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाया जाए। लोगों को बताया जाए, कांग्रेस की सरकार आम आदमी, किसानों की सरकार है।