BIG BREAKING: प्रशासन का फ़ैसला अंबिकापुर में छठ महापर्व पर उन्हीं व्रतियों को प्रवेश जिनका वैक्सीनेशन हो चुका.. प्रशासन की दो टूक - पूरी कड़ाई से लागू करेंगे यह नियम.. समितियाँ सहयोग करें"
अंबिकापुर,28 अक्टूबर 2021। उत्तर प्रदेश और बिहार झारखंड से सीधे जुड़े सरगुजा में छठ का महत्व किसी सूरत पूर्वांचल से कमतर नहीं है, इसे लेकर सफलतापूर्वक संपन्नता को लेकर प्रशासन की क़वायद जारी है। इस क़वायद के बीच ही ज़िला प्रशासन ने व्यवस्था दी है कि जिन्हें वैक्सीन लग चुका है वे ही व्रती के रुप में वहाँ मौजुद हो सकेंगे।
कलेक्टर संजीव झा ने कहा "छठ महापर्व पर केवल उन व्रतियों को ही घाट की अनुमति मिलेगी जिन्होंने वैक्सीनेशन करा लिया है। इसका आशय यह कि व्रती ने कोविड वैक्सीन के दोनों डोज लगा लिए हों"
ज़िला प्रशासन ने शांति समिति की बैठक में स्पष्ट किया
"समितियों से व्रतियों की सुची ली जाएगी और उन्हें वैक्सीनेशन की सुची भी उपलब्ध कराई जाएगी। कोरोना संक्रमण के मरीज़ फिर बढ़ रहे हैं, इस लिए हम कोई चूक स्वीकार नहीं कर सकते, समितियों को सहयोग करना होगा, प्रशासन इस व्यवस्था को पूरी कड़ाई से प्रभावी करेगा"