डिप्टी सीएम के बेटे की कार का जोरदार एक्सीडेंट, हादसे में बाल-बाल बचे

Update: 2022-03-26 12:18 GMT

लखनऊ 26 मार्च 2022. उत्तर प्रदेश के जालौन में यूपी के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार एक ट्रैक्टर से भीड़ गई। इस हादसे में यूपी डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद के बेटे बाल-बाल बच गए हैं। हादसा कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आलमपुर बाईपास के निकट हुआ।

योगेश कुमार मौर्य अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा रहे थे. इस बीच उनकी फॉर्च्यूनर और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई. सूचना के बाद मौके पर कालपी कोतवाली पुलिस पहुंच गई है।

इस हादसे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश कुमार मौर्य बाल-बाल बच गए हैं. डिप्टी सीएम के बेटे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. यह हादसा कालपी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर बाईपास के नजदीक हुआ है.

बता दें कि शुक्रवार को ही केशव प्रसाद मौर्य ने दूसरी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से हार गए थे. हालांकि पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताते हुए डिप्टी सीएम की कमान सौंपी है.संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले केशव प्रसाद मौर्य विश्व हिंदू परिषद से भी लंबे अर्से तक जुड़ रहे हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि केशव प्रसाद मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान 2017 में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला था. उनका नाम सीएम की रेस में था, हालांकि बाद में पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगाई थी.

Tags:    

Similar News