भीषण हादसा: सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, एक पायलट की मौत...

Update: 2022-10-05 08:58 GMT

NPG डेस्क। बुधवार आज एक दुर्घटना में चीता हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। यह हादसा अरुणाचल के तवांग क्षेत्र में हुआ जब वह नियमित उड़ान पर था। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस हवाई हादसे में मारे गए पायलट का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव है।

घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान हुई। दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव के रूप में पहचाने गए पाटलट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है।

5वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग को छोड़कर यह चीता हेलीकॉप्टर सुरवा सांबा इलाके से आ रहा था। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। दूसरी तरफ, हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।

Tags:    

Similar News