भारत का सपना अधूरा: इंग्लैंड ने इंडिया को हराया...भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई, 10 विकेट से जीता मैच
NPG डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। इंग्लैंड ने इस मैच में भारत को हरा दिया है। इसी के साथ भारतीय टीम का वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा ही रह गया। इंग्लैंड में 10 विकेट से भारत को करारी हार दी है। अब इंग्लैंड का मुकाबला अब 13 नवंबर को पाकिस्तान से फाइनल में होगा।
टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को एडिलेड में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने इंग्लैंड को 169 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए।
इंग्लैंड ने इस पारी में एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। इंग्लैंड की ओर से एलेक्स हेल्स ने 47 बॉल में 86 रन बनाए, जबकि कप्तान जोस बटलर ने 49 बॉल में 80 रन बनाए। इंग्लैंड ने 169 रनों के टारगेट को सिर्फ 16 ओवर में हासिल कर लिया।
विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। लेकिन इसके बाद तो मैदान पर जैसे तूफान आ गया हो। इंग्लिश ओपनर जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की आक्रामक बैटिंग के सामने भारतीय पेस अटैक ऐसा बिखरा, जैसे हवामहल हो। अब वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार को होगा।