स्कूलों में पढ़ाई जाएगी भागवत गीता, छात्र गाएंगे श्लोक...

Update: 2022-03-17 12:41 GMT

अहमदाबाद 17 मार्च 2022। श्रीमद्भागवत गीता सार को गुजरात के स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। गुरुवार को गुजरात सरकार की ओर से जारी की गई नई शिक्षा नीति में इस बात का ऐलान किया गया है।

नई शिक्षा नीति के तहत अब प्रदेश के सभी स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा के तक के बच्चों को भगवत गीता के सिद्धांत और मूल्यों को पढ़ाया जाएगा। सरकार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि स्कूल के बच्चे गीता के ज्ञान और उसके मूल्यों को जान सकें इसके लिए गीता पर वक्तृत्व स्पर्धा, श्र्लोक गान और साहित्य का आयोजन भी किया जाएगा। 

स्कूलों में गीता को पढ़ाने का ऐलान गुजरात सरकार द्वारा ऐसे समय पर किया गया है जब प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि, इस साल नवंबर या दिसंबर में गुजरात के विधानसभा तुनाव हो सकते है। राज्य में वर्तमान सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो जाएगा और भाजपा वाले इस राज्य में 182 विधानसभा सीटें हैं।

 

Tags:    

Similar News