बारिश अलर्ट: रविवार को छुट्टी का मजा हो सकता है किरकिरा... छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में बारिश की चेतावनी... जाने

Update: 2023-05-27 07:00 GMT

नईदिल्ली। देश में नौतपा का असर दिखने लगा है। कई राज्यों में शुक्रवार-शनिवार को हुई बारिश ने लोगों को कुछ हद तक गर्मी और उमस से राहत दी है। हालांकि अभी भी झुलसाती धूप और गर्मी से अभी भी लोग बेहाल हैं। इन सब के बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। स्काई मेट वेदर के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के हिस्सों पर बना हुआ है।

एक ट्रफ दक्षिण हरियाणा से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है। एक ट्रफ उत्तर बिहार से उत्तरी ओडिशा तक जा रही है।

रविवार को अगले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा, उत्तर और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बारिश की गतिविधियां जो पश्चिमी हिमालय पर काफी कम हो जाएंगी। मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। 

Tags:    

Similar News