बारिश अलर्ट: इन राज्यों में अगले 24 घंटो के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए आपके यहां कब होगी बारिश

Update: 2023-06-06 09:30 GMT

chhattisgarh, mansoon

नईदिल्ली। जल्द ही कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कई राज्यों के तापमान में भी इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे काफी अहम हो सकते है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी के साथ तूफानी बारिश की संभावना जताई है। 

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और इस चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से आंतरिक तमिलनाडु तक फैली हुई है। एक और ट्रफ उत्तर पूर्वी बिहार से झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ तक जा रही है। दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। इसके प्रभाव में कल 6 जून तक एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

मौसम विभाग की एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तेज़ बारिश संभव है। शेष कर्नाटक, सिक्किम, असम, मेघालय और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आँधी और बारिश संभव है। बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

Tags:    

Similar News