अयोध्या वाली दिवाली: पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला के दर्शन कर उतारी आरती, गर्भगृह की परिक्रमा की; 15 लाख दीयों से...

Update: 2022-10-23 12:53 GMT

NPG डेस्क। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी रामनगरी अयोध्या पहुंच चुके हैं। उन्होंने रामलला के दर्शन कर आरती उतारी और गर्भगृह की परिक्रमा की। पीएम ने भगवान का राज्याभिषेक किया। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे। दीपोत्सव पर 15 लाख दीयों से अयोध्या जगमग है।


इससे पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित अन्य नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी की। शाम 5 बजे हूटर बजा और दीप प्रज्जवल की शुरुआत की गई। 15 मिनट में 15 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। रामकथा पार्क और सरयू तट पर पीएम का स्वागत हुआ। इसके लिए शैलेंद्र शास्त्री की अगुवाई में 51 वैदिकों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। पुष्पक विमान में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण पहुंचे। इन पर पुष्प वर्षा की गई। भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंग दिखाने के लिए अयोध्या में 6 झांकियां निकाली जा रही हैं। इसमें राम जन्म से लेकर राज्याभिषेक का प्रसंग दिखाया जा रहा है।


भगवान रामलला की मूर्ति को भव्य सजाया गया है।


पीएम नरेंद्र मोदी ने राम सीता की आरती उतारी।

पीएम मोदी ने भगवान राम का राज्याभिषेक किया।

Tags:    

Similar News