प्रॉप्रटी डीलर को ज़िंदा जलाने की कोशिश: आग उसी दोस्त ने लगाई जिसे PVR में हंगामे के बाद थाने से छुड़ाने पूरी रात की थी मशक़्क़त…पढिए क्या है पूरा मसला
रायपुर 18 नवम्बर 2021। पिछले दिनों पीवीआर में हूटिंग और गाली गलौज करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इनमे एक आरोपी का नाम तूफान वर्मा था। तूफान ने ही विधानसभा क्षेत्र में पीड़ित अभिषेक राय पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है।इस घटना के बाद घायल अवस्था मे पीड़ित को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। अभिषेक राय विश्रामपुर का निवासी है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। साथ ही कुछ दिनों पहले ही दुर्ग आ कर अपने दोस्त के यहां रह रहा था।
जानिये क्या है पूरा मामला...
दरअसल 11 नवम्बर की रात तूफान वर्मा अपने दो दोस्त मयंक चंद्राकार निवासी दुर्ग, अमलेश्वर निवासी पिंटू शर्मा के साथ तेलीबांधा स्थित मैग्नेटो मॉल पीवीआर में सूर्यवंसी फिल्म देखने पहुंचे हुए थे। इस दौरान तीनों काफी शराब पीये हुए थे और मूवी के दौरान हूटिंग के साथ साथ महिलाओं के ख़िलाफ अभद्र कमेंटभल भी कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों की हरकत से परेशान कुछ महिलाएं मूवी को आधे में ही छोड़कर चली गई थी। साथ ही आरोपियों की हरकत की शिकायत पुलिस को मिली थी, जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के बाद तीनों जमानत पर रिहा भी हो गए थे। इन तीनों को छुड़ाने में पूरी रात पीड़ित अभिषेक वर्मा ने काफी मशक्कत की थी। अभिषेक ने ही वकीलों और डालने परिचितों को कॉल करके तीनों को छुड़ाने में मदद मांगी थी।
बताया जा रहा हैं कि, अभिषेक ने ही आरोपियों को छुड़ाने के लिए वकील को रुपये दिए थे। इन्हीं रूपयों की मांग के लिए बुधवार की रात अभिषेक ने आरोपी तूफान को रुपये वापस लेने के लिए विधानसभा क्षेत्र में बुलाया था। यहाँ पर दोनों के बीच विवाद हुआ और तूफान ने अभिषेक के साथ मारपीट के बाद उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। बता दें कुछ दिन पहले ही अभिषेक दुर्ग निवासी अपने दोस्त मयंक चंद्राकार के यहाँ रह रहा था।
अभिषेक को कराया गया अस्पताल में भर्ती
इस घटना के बाद गंभीर हालत में अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार वह क़रीब तीस फ़ीसदी जला है फिलहाल पीड़ित की हालत स्थिर और ख़तरे के बाहर बताई गई है।