पुलिस कॉन्स्टेबल पर हमला: ड्यूटी के दौरान पीछे से बैल ने मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछला सिपाही, सीसीटीवी में कैद हुआ डरावना वीडियो

Update: 2022-04-08 02:30 GMT

नई दिल्ली 8 अप्रैल 2022 I  वैसे तो हमेशा से ही दिल्ली में आवारा पशुओं का आतंक रहा है। लेकिन अब यहां दयालपुर इलाके में एक आवारा सांड ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को उठाकर जोरदार तरीके से पटक दिया। इस अचानक और भयंकर हमले के बाद बैल जब आगे बढ़ा तो बाकी पुलिसकर्मी उसकी मदद को दौड़े।

यह घटना उस वक्त हुई जब कॉन्स्टेबल ज्ञान सिंह शेरपुर चौक पर ड्यूटी पर थे. सांड ने सिपाही पर पीछे से वार किया और उन्हें हवा में उड़ा दिया. जमीन पर गिरने के बाद, ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. इस घटना को सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे ड्यूटी पर तैनात ज्ञान सिंह को सांड ने उठाकर पटक दिया है. यह घटना उस समय घटी जब वह अपने मोबाइल से किसी राहगीर की फोटो खींच रहे थे. गनीमत ये रही सांड ने पटकने के बाद उन पर हमला नहीं किया. 

बता दें कि अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद ज्ञान सिंह कुछ पलों के लिए सहम गए लेकिन उन्होंने संयम बनाए रखा. वहीं दूसरी ओर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है. बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों का कहना है कि गनीमत है कि पुलिस के जवान को कोई गंभीर चोट नहीं आई है. 

Tags:    

Similar News