49 की उम्र में पूर्व सांसद ने की 18 साल की लड़की से शादी, अब तीसरी बीवी ने शैतान बताकर मांगा तलाक...बोली- सारी-सारी रात जगाता था...
नई दिल्ली 9 मई 2022। पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के एक पूर्व सांसद आमिर लियाकत की तीसरी शादी टूटने जा रही है। 49 वर्षीय पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत की तीसरी शादी भी खतरे में आ गई है। आमिर की 18 साल की पत्नी सैयदा दानिया ने आमिर लियाकत पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने शौहर से खुला (महिलाओं को तलाक लेने का अधिकार) लेने की घोषणा की। दोनों ने करीब तीन महीने पहले 9 फरवरी को ही शादी की थी। सैयदा ने तलाक लेने के ऐलान के साथ ही अपने पति पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
तलाक की अर्जी दायर करते हुए दानिया ने कहा है कि आमिर जैसे टीवी पर दिखते थे, वैसे बिल्कुल भी नहीं हैं। वो शैतान से भी बदतर हैं। मीडिया को दिए इंटरव्यू में दानिया ने कहा, 'इसने मेरे पर बहुत जुल्म किए हैं। इसने दो-चार दिन मुझे कमरे में बंद कर रखा। खाना टाइम पर नहीं देता था, सारी-सारी रात जगाता था। मैं बच्ची हूं, मेरी इतनी उम्र नहीं है। वो मुझे जलील करता था. नौकरों या मीडिया की छोटी-छोटी बात इसे बुरी लग जाती थी और ये मुझसे आकर बहस करता था। इसमे मुझे गोली मारने की भी धमकी दी थी। इसने मेरा गला भी दबाया और मुझे मारा भी था. मुझे ऐसा लगता था कि मुझे किसी गुनाह की सजा मिल रही है। अगर कल को मुझे या मेरे परिवार को कुछ भी हुआ तो इसका जिम्मेदार तो आमिर लियाकत ही होगा।
वहीं आमिर लियाकत ने भी इंस्टाग्राम पर अपना खुलकर बचाव किया है और कुछ वीडियो तथा पोस्ट डाले हैं। आमिर ने दानिया की किसी अन्य लड़के के साथ भी फोटो डाली है जिसमें दानिया के कुछ ऑडियो भी हैं। वीडियो क्लिप में ऊपर टाइटल के तौर पर उन्होंने लिखा, 'इसकी मासूमियत पर जाने से पहले इनका असली चेहरा देखिए।' एक लड़के के साथ दानिया का आडियो टेप जारी करते हुए आमिर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अल्लाह और उसके रसूल को गवाह बनाकर मैं कानूनी नोटिस मिलने के बाद अपने बचाव में जवाब जरूर दाखिल करूंगा। अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहली और दूसरी पत्नियों की तारीफ करते हुए आमिर ने कहा, 'हालांकि उनसे मेरा तलाक नहीं हुआ था, लेकिन दोनों नेक थीं। उन्होंने मेरी इज्जत ऐसे बर्बाद नहीं की।' लियाकत ने कहा कि उनकी पहली दो पत्नियों ने पहले उनका नाम अपने नाम से हटाया और बाद में तलाक मांगा। दानिया की आलोचना करते हुए लियाकत ने लिखा, 'आप इतनी बहादुर हैं कि 15 साल की उम्र में तलाक ले रही हैं, अब मैं आपको अनफॉलो करता हूं।'