Astro Tips: महिलाओं के ऐसे अंग खोलते हैं उनके सारे राज, बदल देती हैं पुरुषों की जिंदगी

Update: 2022-07-03 10:58 GMT

NPG डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की विधा हस्तरेखा और कुंडली से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान का पता लगाते हैं। इसी तरह सामुद्रिक शास्त्र से स्वभाव का पता लगाते हैं। इसमें महिला-पुरुष दोनों के अंगों का अध्ययन किया जाता है। इसके अलावा गरुड़ पुराण, समुद्र शास्त्र् और भविंष्य पुराण में महिलाओं और पुरुषों के अंगों की शुभता और लक्षणों का वर्णन है, जिसके अनुसार स्वभाव से भविष्य का पता लगाते हैं। खासकर जब आप किसी के साथ रिश्ता जोड़ते हैं तो उसके स्वभाव का पता लगाना जरूरी हो जाता है।

समुद्र शास्त्र की इस विधा के अनुसार किसी भी पुरूष या औरत के शरीर और उसके अंगों की बनावट उसके स्वभाव का पता लगा सकते हैं। खासकर महिलाओं के शरीर की बनावट और उनके कुछ अंगों पर उनके पति का भाग्य जुड़ा होता है। वे महिलाएं भाग्यशाली होती है, जिनके अंग समुद्र शास्त्र की बनावट के अनुसार होते हैं। इसलिए जीवनसाथी की तलाश में अगर आप है तो इन बातों को गंभीरता से लें।

कनिष्ठा उंगली अनामिका से बड़ी- लकी या अनलकी

अगर आपकी शादी ऐसी लड़की से हुई है, जिसकी कनिष्ठा उंगली अनामिका से बड़ी है तो समझ लीजिए आप भाग्यशाली पति हैं। लेकिन अनामिका अगर बीच की उंगली से छोटी है तो फिर पति-पत्नी में प्रेम का अभाव रहता है और रिश्तों में खींचतान बनी रहती है।

सीधी या टेढ़ी मांग- जानें सौभाग्य या दुर्भाग्य का प्रतीक

आजकल फैशन के चक्कर में महिलाएं सीधी की जगह टेढ़ी मांग निकालती हैं और उसी में सिंदूर लगाती हैं, जो धार्मिक दृष्टि से सही नहीं हैं। सीधी मांग से पति की आयु लंबी होती है। साथ ही, संबंधों में प्यार व सम्मान भी रहता है। टेढ़ी मांग से शादीशुदा जीवन पर भी असर पड़ता है। बहुत सी स्थितियों में तलाक तक की नौबत आ जाती है।

पत्नी की चाल से जानें पति का भाग्य

पत्नी हो या कोई भी लड़की उसकी चाल पर पति का भाग्य टिका होता है। अक्सर आपने देखा होगा जो लड़कियां पैर उठाकर चलती है, उन्हें मना किया जाता है। क्योंकि इससे लड़कियां अपना तो बुरा करती हैं अपने से जुड़े लोगों का भी जीवन तबाह कर देती है। इसलिए हर औरत को अपनी चाल पर खास तौर से ध्यान देना चाहिए। पति की किस्मत पत्नी की चाल पर टिकी होती है। जिस भी महिला की चाल सामान्य होती है वो परिवार के लिए खुशहाली लेकर आती है।

पति होते हैं ऐसी महिलाओं के गुलाम

समुद्रशास्त्र में कहा गया है कि महिला का चेहरा चिकना होना चाहिए और चेहरे पर बाल नहीं होने चाहिए। जिस महिला के चेहरा पर बाल होते हैं, वह गुस्सैल स्वभाव की होती है। घर में इनकी चलती है। पति को इनकी सुननी पड़ती है।

पत्नी का ये अंग पति के लिए भाग्यशाली

अगर स्त्री की गर्दन लंबी है, तो वो परिवार और पति के लिए धनवान या भाग्यशाली होगी। जिस स्त्री की गर्दन लंबी होती है, वह स्त्री शुभ लाभ देने वाली मानी जाती है। ऐसा भी माना जाता है की लंबी गर्दन वाली स्त्रियां सुख और ऐश्वर्य भोगने वाली होती हैं।

जिन महिलाओं के कान लंबे होते हैं, वो भाग्यशाली तो होती ही हैं, साथ ही साथ उनकी उम्र भी लंबी होती है। लंबे बाल वाली स्त्री को भी भाग्यशाली माना जाता है।

ऐसे अंग वाली महिलाएं बनाती है धनवान

पुराणों में कहा गया जिस महिला की जांघ मजबूत हो और मांसल होती है, वह भाग्यशाली होती है। पुराणों में बड़े सिर वाली स्त्री को भी धनवान और भाग्यशाली माना गया है। लंबे और मुलायम बाल वाली महिला के पैर को माता लक्ष्मी के पैर के समान शुभ माना गया है। लंबे हाथ वाली स्त्री को भी भाग्यशाली माना गया है।

जिन महिलाओँ की नाभी गहरी और दाई ओर हो वो धनवान, भाग्यशाली होती है। वो सुख, वैभव और पुत्रवान होती है और जीवन भर आनंद भोगती है। तो आपने अगर शादी नहीं की है तो इन बातों पर एक बार जीवनसाथी की तलाश के दौरान जरूर आजमाएं, शायद आपका जीवन सौभाग्यशाली हो जाए। साथ ही, इस बात पर भी ध्यान देना न भूलें कि जैसा कर्म करेंगे वैसा ही भाग्य होगा।

-शांति सुमन

Tags:    

Similar News