मेष, वृष, कर्क, कन्या राशि वालों का दिन रहेगा शानदार...वहीँ राशि वालों को होगा आर्थिक संकट... जानें अन्य का हाल...

Update: 2021-10-27 18:45 GMT

राशिफल, rashifal

रायपुर 28 अक्टूबर 2021. हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। जानिए सभी राशियों का हाल...

मेष राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स के साथ चीजों को क्लियर करने से गलतफहमियां दूर होंगी। आने वाले समय में नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती हैं। आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। अपके जीवन की सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यदि आज आप किसी के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रोक दे। व्यापार में आज किसी नई शुरुआत के लिए सही समय है। यदि आप करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपको कुछ कठिन कार्य को करने के लिए रहेगा, लेकिन ऐसा करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आज वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। यदि आज किसी जमीन जायदाद से संबंधित व मूल्यवान वस्तु के सौदे को करने जा रहे हैं, तो उसके लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य ले। आज आपको व्यर्थ के कार्यों पर धन व्यय नहीं करना है। यदि आपने ऐसा नही किया, तो भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी की पूरी बात सुने और उस पर अमल करें, तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। दिन परिवार के सदस्यों के साथ हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। यदि आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। सायंकाल के समय किसी विद्वान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपनी संतान को कहीं बाहर यात्रा पर ले जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

सिंह राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। कॉलेज स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च करेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है।

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आज आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सफल होगी। लवमेट्स से उपहार मिलेगा। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी।

तुला राशि

आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। आपका व्यक्तित्व आज समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने से आप थोड़ा उलझन महसूस करेंगे। आज ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का ऑर्डर मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा।

धनु राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता का सहयोग तरक्की की राह पर ले जायेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक पूरे होते जायेंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है।

मीन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत करके सफलता हासिल करनी चाहिये। 

Similar News