नियुक्ति ब्रेकिंग: भूपेश हरियाणा, टीएस राजस्थान में राज्यसभा चुनाव ऑब्ज़र्वर बने... देखें और किसे मिली जिम्मेदारी...
रायपुर, 04 जून 2022। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। सीएम भूपेश बघेल को हरियाणा का ऑब्ज़र्वर बनाया गया है। इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को राजस्थान में राज्यसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि राजस्थान और हरियाणा में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग का डर है। हरियाणा के 28 विधायकों को रायपुर लाया गया है। आगे पढ़ें और किन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है-