खैरागढ़ उपचुनाव ब्रेकिंगः निर्वाचन आयोग ने खैरागढ़ समेत पांच राज्यों में होने वाले उपचुनावों का किया ऐलान

Update: 2022-03-12 13:06 GMT

रायपुर, 12 मार्च 2022। निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में होने वाले उपचुनावों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में 12 अप्रैल को मतदान होगा। 16 को काउंटिंग होगी। इससे पहले 17 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामंकन भरने का 24 मार्च आखिरी तारीख होगी। 28 मार्च तक नामंकन वापिस लेने की अंतिम तारीख होगी। निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों की पाँच सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीख़ों का ऐलान कर दिया है। इनमें छत्तीसगढ से खैरागढ़ की सीट शामिल हैं। छजका के देवव्रत सिंह यहाँ से विधायक थे। ऐन दीवाली के दिन तड़के क़रीब चार बजे ह्रदयाघात से उनका निधन हो गया था। देखिए आयोग का चुनाव कार्यक्रम-



 


Tags:    

Similar News