पेट्रोल डीजल मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष विष्णु देव साय का ऐलान -"बीस नवंबर को समूचे प्रदेश में चक्का जाम....
रायपुर,18 नवंबर 2021। पेट्रोल डीज़ल की दरों में कमी की माँग को लेकर प्रदेश में भाजपा आक्रामक हो गई है। प्रदेश भाजपा की ओर से पेट्रोल डीज़ल की दरों में से वेट कम करने की माँग को लेकर प्रदेशव्यापी चक्काजाम का ऐलान किया गया है। प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस और सरकार पर हमले किए हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा
"राज्य सरकार का पिछले ढाई वर्ष का कार्यकाल ग़लत बयानी का रिकॉर्ड है...यह सरकार अपनी असफलताओं का ठीकरा केंद्र और भाजपा पर थोपती है, पेट्रोल-डीज़ल की दर कम करने की माँग हुई तो बोले कि केंद्र पहले कम करे...केंद्र ने कम किया बाक़ी राज्यों ने कम किया तो बोलने लगे कि नोटिफिकेशन कहाँ है.."
अध्यक्ष साय ने कहा "यहाँ का पैसा उन राज्यों में बहाया जा रहा है जहां चुनाव हैं..यहाँ बिजली का टैक्स बढ़ा रहे हैं..प्रति व्यक्ति को चावल देने की योजना में 1500 करोड़ का घोटाला कर गए.. प्रधानमंत्री आवास में राज्यांश ही ग़रीबों को नहीं मिला"
भाजपा ने ऐलान किया"पेट्रोल डीज़ल क़ीमतों पर भाजपा आगामी बीस नवंबर को प्रदेश भर में चक्काजाम करेगी..राज्य सरकार जनता को राहत दे..."