कंगना के बोल पर भड़के कांग्रेसियों ने गोलबाजार थाने में दी शिकायत: कंगना के बयान को शहीदों के बलिदान का अपमान बताया और राजद्रोह का मुक़दमा क़ायम करने दिया आवेदन

Update: 2021-11-12 11:53 GMT

रायपुर,12 नवंबर 2021। फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रानौत के बयान के अंश जिसमें कि कथित रुप से उनके द्वारा कहा गया है

"आजादी 2014 में मिली है,इसके पहले मिली आज़ादी आज़ादी नहीं वह भीख थी"

बयान के इस अंश को लेकर प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और शहर कांग्रेस में संयुक्त महामंत्री मोहम्मद सिद्दीक ने थाना गोलबाजार में आवेदन देकर कंगना रानौत के खिलाफ राजद्रोह का प्रकरण दर्ज करने आवेदन दिया है। कांग्रेस के दिए आवेदन में लिखा गया है

"देश की आज़ादी को भीख में मिली आज़ादी कह कर हज़ारों शहीदो का घोर अपमान किया है।कंगना के बयान से देश के संविधान की मूल प्रस्तावना पर भी चोट हुई है,उन्होंने देश की एकता अखंडता को खंडित करने का अपराधिक प्रयास किया है"

Tags:    

Similar News