बेटी होने से नाराज पति ने पत्नी की कर दी हत्या... 9 महीने पहले ही हुई थी शादी

Update: 2022-01-23 14:47 GMT

पटना/23 जनवरी,2022- बेटी होने से नाराज युवक ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। घटना कल दरमियानी रात की हैं। बताया जा रहा हैं कि दो दिन पहले ही मृतिका ने बेटी को जन्म दिया था। हत्या कर के पति व ससुराल वाले फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही हैं।

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक 9 माह पहले पटना के मनोहर साहू ने 19 वर्षीय बेटी शोभा साहू की शादी की थी। अपनी बेटी की शादी उन्होंने बिहटा के बिंद टोला निवासी युवक लक्ष्मण कुमार से 28 अप्रैल 2021 को की थी। शादी के बाद से ही लक्ष्मण अपनी पत्नी शोभा से कम दहेज लाने को लेकर मारपीट किया करता था। इसके बाद गांव वालों ने कई बार पंचायत बुला कर लक्ष्मण को पत्नी से मारपीट करने से मना किया था। इसके बावजूद भी उसके रवैये में कोई सुधार नही आ रहा था।

दो दिन पहले शुक्रवार को ही शोभा ने बेटी को जन्म दिया था। कल रात संदिग्ध परिस्थितियों में शोभा की मौत हो गयी। आज रविवार की सुबह किसी तरह शोभा के घरवालों को शोभा की मौत की जानकारी लगी। तब शोभा के मायके वाले भागते दौड़ते शोभा के ससुराल पहुँचे। यहां पहुँच कर उनके होश उड़ गए। उनकी बेटी शोभा मृत पड़ी हुई थी औऱ उसके पास ही उसके दो दिन की दुधमुंही बेटी पड़ी बिलख बिलख कर रो रही थी।

वही शोभा का पति लक्ष्मण कुमार व उसके घर वाले घर से फरार थे। घर वालो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस लक्ष्मण कुमार व उसके घर वालों की तलाश कर रहीं हैं। वही दूसरी तरफ दो दिन की मासूम को अपनी माँ के साये से मरहूम होना पड़ गया।

Similar News