Amritpal arrested: अमृतपाल गिरफ्तार, अरेस्टिंग से पहले प्रवचन, कहा- गिरफ्तारी अंत नहीं शुरूआत

Update: 2023-04-23 06:39 GMT

Amritpal arrested डेस्क। 36 दिनों से फरार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। अमृतपाल को मोगा पुलिस ने रोडे गांव के गुरूद्वारे से पकड़ा है। गिरफ्तारी से पहले गुरूद्वारे में प्रवचन दिए थे। ये जरनैल सिंह भिंडरावाला का पैतृक गांव है। पंजाब पुलिस बठिंडा से फलाइट के जरिए असम की डिबू्रगढ़ जेल ले जाया जा गया है। 

बताया जा रहा है कि रविवार को उसने यहां एक बड़ी सभा की थी। अमृतपाल सिंह मोगा में एक दिन पहले ही आ गया था। 

गिरफ्तारी से पहले रोडे गांव गुरुद्वारे में प्रवचन के दौरान अमृतपाल ने कहा- यह जरनैल सिंह भिंडरांवाले का जन्म स्थान है। उसी जगह पर हम अपना काम बढ़ा रहे हैं और अहम मोड़ पर खड़े हैं। एक महीने से जो कुछ हो रहा है, वह सब सभी ने देखा है। अगर सिर्फ गिरफ्तारी की बात होती, तो गिरफ्तारी के बहुत तरीके थे। हम सहयोग करते।

अमृतपाल बोला कि दुनिया की कचहरी में हम दोषी हो सकते हैं। सच्चे गुरु की कचहरी में नहीं। एक महीने बाद फैसला किया, इसी धरती पर लड़े हैं और लड़ेंगे। जो झूठे केस हैं, उनका सामना करेंगे। गिरफ्तारी अंत नहीं शुरुआत है।'

बता दें कि पंजाब पुलिस पहले ही खालिस्तान समर्थक के खिलाफ सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा चुकी है। सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था जब उसके और उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू की गई थी। पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी।

इससे पहले 14 अप्रैल बैशाखी के दिन पूरे कयास लगाए जा रहे थे कि अमृतपाल सरेंडर कर सकता है लेकिन नहीं आया। केंद्रीय एजेंसियां लगीं, खुफिया एजेंसियां लगाई गईं और लगभग 20 हजार पुलिसवाले लगाए गए लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।

Tags:    

Similar News