भत्ता बढ़ा: इस राज्य के 4 लाख कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, अब 34% मिलेगा महंगाई भत्ता...

Update: 2022-04-07 06:57 GMT

पटना 7 अप्रैल 2022।  बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री नीतीश ने कर्मियों के महंगाई भत्ते में 3% तक की बढ़ोतरी कर दी है। अब 31 प्रतिशत की बजाए 34% महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इस निर्णय से राज्य सरकार पर सालाना 1133 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। 

बिहार आकस्मिकता निधि की अधिसीमा को 350 करोड़ से बढ़ाकर 30 मार्च तक के लिए अस्थायी रूप से 9500 करोड़ कर दिया गया है।  इसी प्रकार अनाज अधिप्राप्ति कार्य में अनुदान की राशि बढ़ती है तो उसे पुन: कैबिनेट में न भेजकर विभाग को ही स्वीकृति देने का अधिकार होगा। उचित मूल्य पर उद्योगों को कोयला उपलब्ध कराने के लिए नामित एजेंसी की अवधि को तीन साल का विस्तार दिया गया है। अग्निशामक वाहनों की खरीद के लिए 43 करोड़ की स्वीकृति दी गई। मुंबई स्थित निवेश आयुक्त कार्यालय खर्च के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में तीन करोड़ 23 लाख की स्वीकृति दी गई है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य कर्मियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से ही मिलेगा।

Tags:    

Similar News