पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के अजब बोल: 'दारु यदि घुसा यहाँ तो जो घुसा वो ज़िंदा नहीं जा पाएगा..बीरगांव में कांग्रेस से नहीं छजका से है मुक़ाबला'

Update: 2021-12-08 14:22 GMT

रायपुर,8 दिसंबर 2021। बीरगांव नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अजय चंद्राकर ने बेहद तल्ख़ तेवर दिखाए हैं। वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा

"दारु यदि घुसा यहाँ तो जो घुसा वो ज़िंदा नहीं जा पाएगा"

अजय चंद्राकर ने कहा है

"यहाँ मुक़ाबला जोगी कांग्रेस से है.. कांग्रेस है ही नही.. सत्यनारायण जी और उनका परिवार लड़ रहा है.."

बेहद तल्ख़ अंदाज में हमलावर हुए अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के टिकट वितरण में असंतोष को लक्ष्य करते हुए कहा

"बीरगांव में बंधुआ मज़दूरों को कांग्रेस की टिकट मिली है.. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नहीं मिली है.. हमारा मुक़ाबला छजका से है.. भाजपा चालीस सीटों पर जीत दर्ज करेगी"

Tags:    

Similar News