प्लास्टिक सर्जरी के दौरान एक्ट्रेस की मौत: वजन कम कराने के लिए एक्ट्रेस ने कराई प्लास्ट‍िक सर्जरी, हुई मौत... डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप...

Update: 2022-05-17 07:24 GMT

नईदिल्ली 17 मई 2022। कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि प्लास्टिक सर्जरी के दौरान उनकी मृत्यु हुई है। इस घटना के बाद एक्ट्रेस के परिजनों ने इसका आरोप अस्पताल के डॉक्टरों पर लगाया है। 

बता दें, वजन कम कराने के लिए प्लास्ट‍िक सर्जरी कराई थी। चेतना ने अपनी सर्जरी के बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया था और वो अकेले ही अपने दोस्तों के साथ सर्जरी कराने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हो गई थीं।सर्जरी के बाद एक्ट्रेस की बॉडी में कुछ कॉप्लिकेशंस होने लगे और एक्ट्रेस के फेफड़ों में फ्लूइड जमा होने लगा, जिसके बाद चेतना की मौत हो गई। एक्ट्रेस के पेरेंट्स ने डॉक्टर्स पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है और अस्पताल के प्रशासन के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है। चेतना का शव फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है।

चेतना कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस थीं. उन्होंने कई टीवी शोज में काम करके अपनी खास पहचान बनाई। चेतना को सीरियल Geetha और Doresani में उनके शानदार रोल के लिए जाना जाता है। 

Tags:    

Similar News