Aaj Ka Rashifal 10 July 2022: प्यार, बिजनेस और सेहत के लिए कैसा रहेग दिन, जानिए राशिफल से अपना हाल

Update: 2022-07-09 22:30 GMT

Astro- 'शांति सुमन'

रायपुर।  Aaj Ka Rashifal 10 July 2022: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग: आज 10 जुलाई रविवार ,तिथि - दशमी 04:39 PM तक उसके बाद एकादशी ,नक्षत्र- स्वाती 11:25 AM तक उसके बाद विशाखा, योग- शुभ और राहुकाल 05:32 PM से 07:12 PM तक रहेगा और चन्द्रमा आज वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक के लिए आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें। बिजनेस में तेजी आयेगी, उत्साह बना रहेगा। लाभ व विस्तार होगा। परिवार से कम सहयोग मिलेगा, यात्रा में लाभ होगा। खरीदारी करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आज का शुभ रंग - लाल

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले कार्य की अधिकता रहेगी। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। बिजनेस में काम का दबाव होगा। साझेदारी से बचें। रिश्तों में निकटता आयेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी निर्माण कां में प्रगति होगी। वाहन सुख व भूमि द्वारा लाभ मिलेगा। आज का शुभ रंग- क्रीम।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले घर में खुशी का समाचार मिलेगा। यात्रा पर जायेंगे। विवाद से बचें, वाणी में संयम रखें। बिजनेस के प्रति चिंतित रहेंगे। आर्थिक हानि होगी। संतान सुख प्राप्त होगा। ऑफिस में उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज का शुभ रंग- हरा ।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले कार्यक्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे करने में सफल रहेंगे। प्रमोशन का योग है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। दोस्तों से विवाद होगा। किसी से अचानक उपहार मिल सकता है।सेहत अच्छा रहेगा। आज का शुभ रंग- काला।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशिवाले नये विकल्प प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ मनमुताबिक होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। माता-पिता का आर्शीवाद प्राप्त होगा। कार्य को लेकर परेशान रहेंगे। भ्रम की स्थिति रहेगी। यात्रा होगी। मन विचलित होगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। आज का शुभ रंग-हरा

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले कार्यों में विलम्ब होगा। बिजनेस का विस्तार होगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। रिश्तेदारों से मिलना होगा। नौकरी व कार्यक्षेत्र में आज वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद से बचें।आज का शुभ रंग- गुलाबी ।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले अन्य स्रोत से धन का लाभ होगा।मानसिक परेशानियां कम होंगी। सेहत में सुधार होगा। परिवार की समस्या का हल होगा। दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करें। किसी खास से मुलाकात होगी, दोस्त से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज का शुभ रंग- आसमानी ।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले हर काम में उत्साह बना रहेगा। धन का लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में सामंजस्य बनेगा। सकारात्मक विचार बने रहेंगे। दैनिक कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। धर्म में आस्था बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। अकस्मात खर्च होगा।आज का शुभ रंग- सफेद

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले बिजनेस में लाभ होगा।धन में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा। विरोधी परास्त होंगे।छात्रों को प्रतियोगिता में विजय मिलेगी। यात्रा होगी। परिवार में असामंजस्य बनेगा। संतान से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी।आज का शुभ रंग- पीला।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले धैर्य से काम लें। जल्दबाजी से बचें। किसी के प्रभाव में आकर फैसला न लें। बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी। दोस्त से सहयोग मिलेगा। निवेश से लाभ मिलेगा। सेहत में लाभ होगा। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा।आज का शुभ रंग- लाल

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले सामाजिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। भूमि-वाहन का सुख मिलेगा। संतान से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी निर्माण कार्य में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगे। दैनिक कार्य समय से पूर्ण होंगे किसी पर भरोसा न करें।आज का शुभ रंग-आसमानी ।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले सकारात्मक विचार से दिन की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस में सहकर्मी से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश करने से बचें। आर्थिक लाभ सामान्य रहेगा। उधार न दें। धन हानि हो सकती है। परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे।आज का शुभ रंग- पीला

Tags:    

Similar News