कवर्धा में मंत्री अकबर के साथ 300 गाड़ियों का क़ाफ़िला: भाजपा हुई आक्रामक,सासंद संतोष पांडेय ने पूछा -"मोहम्मद अकबर आपकी गाड़ियों में कहाँ के लोग थे,सौहार्द की जगह शक्ति प्रदर्शन कर कवर्धा को क्या धमका रहे थे"
रायपुर,26 अक्टूबर 2021। कवर्धा विधायक और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के क़रीब तीन सौ वाहन के क़ाफ़िले के साथ कवर्धा पहुँचने पर भाजपा ने सवाल उठाया है। भाजपा ने तीन सौ गाड़ियों के काफिले को शक्ति प्रदर्शन निरुपित करते हुए इसके औचित्य पर सवाल उठाया है।
सांसद संतोष पांडेय ने इस क़ाफ़िले के ज़रिए मोहम्मद अकबर से पूछा है..."सरकार के दबाव और इशारे पर प्रशासनिक अधिकारियों से कांग्रेस की राजनैतिक भाषा कहलाई गई, भाजपा और संघ-परिवार पर आरोप लगा कि बाहरी लोगों को बुलाया गया था,ये आरोप लगाने वाले क्या यह बताएंगे कि तीन सौ गाड़ियों के क़ाफ़िले में कहाँ के लोगों को लेकर मंत्री अकबर कवर्धा पहुँचे थे"
भाजपा ने इस मसले शक्ति प्रदर्शन निरुपित करते हुए कहा है कि, एक तरफ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कवर्धा में शांति सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हैं तो दूसरी ओर उनके ही मंत्री सत्ता और शक्ति का ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे सौहार्द तो नहीं हुआ,लेकिन लोग दहशत में आए हैं।