पेट्रोल-डीजल का रेट कम करने मंत्रिपरिषद की बैठक में होगा आज बड़ा फैसला, इतना रुपये कम हो सकता है...

Update: 2021-11-22 00:30 GMT

रायपुर, 22 नवंबर 2021। भूपेश बघेल कैबिनेट की होने जा रही अहम बैठक में आज पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने का फैसला होगा।

वाणिज्यिक कर विभाग ने इसके लिए कैबिनेट सचिव अमिताभ जैन को प्रस्ताव भेज दिया है।

संकेत है, पेट्रोल में 5 रुपये और डीज़ल में सात रुपये की कटौती हो सकती है। इससे पहले भारत सरकार ने डीजल में 10 रुपये और पेट्रोल में 5 रुपये की कटौती कर चुकी है।

इसके अलावा स्कूल खोलने पर भी कैबिनेट में विचार हो सकता है। धान खरीदी के साथ ही रूटीन के भी कुछ एजेंडा हैं।

Similar News