आग से जलकर 91 की मौत: तेल भरने के लिए उमड़े थे लोग...तभी लगी टेंकर में आग, 91 की मौत... घटना के बाद मची अफरा तफरी...
नईदिल्ली 6 नवम्बर 2021। अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में एक टैंकर में आग लग जाने से कम से कम 91 लोगों की मौत हो गई है। हादसा राजधानी फीटाउन में हुई है। 40 फीट लंबा टैंकर एक दूसरे वाहन से जा टकराया. इसके बाद इसमें बड़ा विस्फोट हो गया और आग लग गई। आग की जद में यहां आस पास के इलाके के लोग आ गए. घटना उस वक्त हुई, जब 40 फीट लंबा तेल टैंकर किसी दूसरे वाहन से टकरा गया। इसके बाद इसमें भीषण विस्फोट हुआ। जिसने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। घटना का एक वीडियो भी स्थानीय मीडिया ने जारी किया है, जिसमें टैंकर के आसपास लोगों के शव बिखरे दिख रहे हैं।
दअरसल शनिवार अल सुबह हुए हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों व अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग टैंकर से लीक हो रहा तेल एकत्रित करने के लिए पहुंच गए थे। उपनगर वेलिंगटन में एक बस टैंकर से टकरा गई थी। यह फ्रीटाउन के पूर्व में स्थित है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार सरकार ने अब तक मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन फ्रीटाउन में केंद्रीय मर्चुरी के प्रबंधक के अनुसार विस्फोट के बाद उन्हें 91 शव मिले थे।
घटना उस वक्त हुई जब करीब 40 फीट लंबा तेल टैंकर एक बस से टकरा गया। इसके बाद हुए टैंकर से तेल का रिसाव होने लगा और कुछ ही देर में आग के साथ हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी।
पोर्ट सिटी के मेयर यवोन अकी सॉयर ने बताया कि पीड़ितों में वे लोग भी शामिल हैं जो क्षतिग्रस्त टैंकर से रिस रहे तेल को एकत्रित करने उमड़े थे। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की प्रमुख ब्रिमा ब्यूरेह सेसे ने कहा कि हमें कई जले हुए शव मिले हैं। यह बेहद भयावह दुर्घटना है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बुरी तरह से जले हुए हैं। आसपास के घरों और दुकानों में भी आग लग गई है।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में हिस्सा ले रहे सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जुलियस माडा बायो ने हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दुख जताया है।