500 की टिकट 3000 हजार में: भारत-न्यूजीलैंड के मैच में टिकटों की ब्लैकमेलिंग, 9 गिरफ्तार

Update: 2023-01-20 18:51 GMT

रायपुर। राजधानी में भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले क्रिकेट मैच की टिकटों की ब्लैकमेलिंग करते 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 66 नग टिकट भी पुलिस ने जब्त की है।

दरसअल, 21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वंडे मैच राजधानी रायपुर में खेला जाएगा। क्रिकेट को लेकर लोगों में उत्साह भी बहुत है। इसी का फायदा उठाकर कुछ ब्लैकमेलर टिकटों की कालाबाजारी कर मोटा मुनाफा कमा रहे है। ऐसी ही शिकायत एसएसपी प्रशांत अग्रवाल को हुई तो जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश ASP अभिषेक माहेश्वरी को दिए गए।

एएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर दो दिनों में 9 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी 500 रुपये की टिकट को 3000 में बेचा करते थे। बीते गुरुवार को चार और शुक्रवार को पांच आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित झा 21 साल पुरानी बस्ती, अब्दुल आलम 22 वर्ष पुरानी बस्ती, आदित्य श्रीवास्तव 23 साल पुरानी बस्ती, अशोक दुबे 33 वर्ष पुरानी बस्ती, अभिषेक सिंह 22 साल पुरानी बस्ती शामिल है।

Tags:    

Similar News