CG-4 की मौत-ब्रेकिंग: साप्ताहिक बाजार में गिरी बिजली, दो अलग अलग मामलों में बच्चे सहित चार की मौत, 3 गंभीर

Update: 2022-06-29 12:28 GMT

जशपुर। आसमानी आफत ने जशपुर में चार लोगों की जान ले ली है। वहीं इस घटना में तीन अन्य घायल हैं, जिन्हें उपचार क लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आज डांड मे साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। ग्रामीण भारी संख्या में बाजार आये हुये थे। इस दौरान मौसम खराब हुआ और अचानक बाजार में बिजली गिरी। बिजली गिरने से पेड़ के निचे खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए। आधी बारिश रुकने के बाद लोगो ने देखा कि आम पेड़ के नीचे 5 लोग अचेत पड़े हैं। लोगो ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। यहां पर डाॅक्टरों ने मधुपुर निवासी संजू राम पुत्र बिगु राम, ग्राम बम्हनी निवासी भीखना राम पुत्र संतरू और बगीचा निवासी विजय मिंज को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में दो अन्य घायलों का उपचार जारी है।

वहीँ फरसाबहार से पिता पुत्र गृहग्राम लावाकेरा जा रहे थे। जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता जगरनाथ की मौत हो गई तो वही बेटा गम्भीर झुलस गया है।

घटना की सूचना पर विधायक विनय भगत भी अस्पताल पहुँचे व मृतकों के घर वालो को ढांढस बंधाया तथा घायलों की उचित चिकित्सा के निर्देश डॉक्टरों को दिए। इसके साथ ही प्रशासन से मुआवजा दिलवाने का भी आश्वासन विधायक ने दिया।

बता दें एक सप्ताह पहले ही ग्राम बुरजूडीह में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही कई लोग घायल हो गये थे।

Tags:    

Similar News